Wednesday, May 27, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentसंजय दत्त के व्हिस्की ब्रांड ‘द ग्लेनवॉक’ ने मचाई धूम — 4...

संजय दत्त के व्हिस्की ब्रांड ‘द ग्लेनवॉक’ ने मचाई धूम — 4 महीनों में 10 लाख बोतलों की बिक्री!

मुंबई:
बॉलीवुड के ‘खलनायक’ कहे जाने वाले संजय दत्त आज सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुके हैं। संजू बाबा के को-फाउंड किए गए स्कॉच व्हिस्की ब्रांड ‘द ग्लेनवॉक’ (The Glenwalk) ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। महज चार महीनों में इस ब्रांड की 10 लाख से अधिक बोतलें बिक चुकी हैं, जिससे यह भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में सुर्खियों में है।

 ‘द ग्लेनवॉक’ की ग्लोबल उड़ान

‘द ग्लेनवॉक’ ब्रांड की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी चर्चा अब विश्वभर में हो रही है। इस स्कॉच व्हिस्की ब्रांड के सह-संस्थापक (Co-founders) हैं — संजय दत्त, मोक्ष सानी, जितिन मेरानी, रोहन निहलानी और मनीष सानी
यह ब्रांड ‘कार्टेल ब्रदर्स’ कंपनी द्वारा विकसित किया गया है, जो दुनिया के शीर्ष तीन व्हिस्की निर्माताओं में से एक के साथ जुड़ा हुआ है। ‘द ग्लेनवॉक’ एक प्रीमियम ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की है, जिसे स्कॉटलैंड में तीन साल की एजिंग प्रोसेस के बाद तैयार किया जाता है।

व्हिस्की की ख़ासियतें

‘द ग्लेनवॉक’ के इतने लोकप्रिय होने की वजह सिर्फ इसका नाम नहीं, बल्कि इसकी उत्तम क्वालिटी, स्मूद फ्लेवर, और परवडने वाली (सुलभ) कीमत है। कंपनी के मुताबिक, यह व्हिस्की उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो प्रीमियम स्वाद चाहते हैं लेकिन ऊंची कीमत नहीं देना चाहते।

संजय दत्त ने इस उपलब्धि पर कहा —“द ग्लेनवॉक की ग्रोथ प्रेरणादायक है। जो लक्ष्य कई ब्रांड्स को हासिल करने में दशक लगते हैं, हमने वो दो साल में पूरा किया। मेहनत और क्वालिटी पर भरोसे से यह सफलता मिली है।”

बिक्री और उपलब्धता

2024 की तुलना में इस साल ‘द ग्लेनवॉक’ की बिक्री पांच गुना बढ़ी है। पिछले वर्ष जहाँ 2–3 लाख बोतलें बिकी थीं, वहीं 2025 में यह आंकड़ा 10 लाख बोतलों से पार पहुँच गया।

वर्तमान में यह व्हिस्की भारत के 15 राज्यों में उपलब्ध है — जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख हैं। साथ ही यह ब्रांड अब कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूएई जैसे देशों में भी लोकप्रिय हो चुका है।

कंपनी ने 30 से अधिक वितरकों के साथ भागीदारी की है और 10,000+ रिटेल आउटलेट्स और 24 ड्यूटी-फ्री स्टोर्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और नया विस्तार

‘द ग्लेनवॉक’ ने अब तक 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्हिस्की पुरस्कार और कई बिजनेस ऑनर्स अपने नाम किए हैं। कंपनी जल्द ही दो नई प्रीमियम रेंज — 5-Year-Old और 7-Year-Old Expressions लॉन्च करने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular